अंजीर के बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ के बारे में जाने
वजन नहीं बढ़ता? अपनाएं आचार्य बालकृष्ण का ये आयुर्वेदिक उपाय
अगर आप दुबलेपन से परेशान हैं और कई उपाय करने के बाद भी वजन नहीं बढ़ पा रहा है, तो आचार्य बालकृष्ण द्वारा बताया गया यह आयुर्वेदिक नुस्खा जरूर आजमाएं।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया जिन लोगों का वजन नहीं बढ़ता वो रोजाना रात में 4-5 अंजीर को दूध में भिगो दें और सुबह उठकर उसे पका लें और पहले अंजीर चबा-चबाकर खाएं और फिर उसका गुनगुना दूध पी लें।
सामग्री:
- 4-5 सूखे अंजीर
- 1 गिलास गाय का दूध
विधि:
- रात को सोने से पहले 4-5 अंजीर 1 गिलास दूध में भिगो दें।
- सुबह उठकर उसी दूध में अंजीर को 5-10 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं।
- पहले अंजीर को अच्छे से चबाकर खाएं।
- इसके बाद बचा हुआ गुनगुना दूध धीरे-धीरे पिएं।
सावधानियाँ:
- डायबिटीज मरीज इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
- अधिक मात्रा में अंजीर खाने से पेट फूल सकता है।
कब तक करें:
इस उपाय को कम से कम 1-2 महीने तक नियमित रूप से करें। यह पूरी तरह प्राकृतिक और बिना साइड इफेक्ट वाला उपाय है।
अन्य जानकारी देखें:
फायदे क्या क्या हैं
फायदे: वजन बढ़ाने में सहायक: अंजीर में नेचुरल शुगर, हेल्दी फैट्स और प्रोटीन होता है। पाचन सुधारता है: फाइबर से भरपूर अंजीर कब्ज में राहत देता है। हड्डियों को मजबूत बनाता है: दूध और अंजीर दोनों में भरपूर कैल्शियम होता है। यौन स्वास्थ्य लाभ: आयुर्वेद में अंजीर को वीर्यवर्धक माना गया है। ऊर्जा और गर्माहट: यह उपाय शरीर को अंदर से गर्म रखता है।
अंजीर के बारे में
अंजीर एक ऐसा फल है जिसका सेवन सूखे मेवे के रूप में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इस फल को सुखाकर अंजीर बनाया जाता है। ये एक ऐसा फल है जो औषधीय गुणों से भरपूर है। इस छोटे से मेवे में बहुत ज्यादा ताकत है। अगर रोजाना इस फल को सुबह-सुबह खा लिया जाए तो बॉडी में फौलादी ताकत आ जाएगी। इस फल में कमजोरी को दूर करने वाले और बॉडी को स्ट्रांग बनाने वाले गुण मौजूद है। सदियों से इस फल का सेवन शक्ति बढ़ाने में किया जाता रहा है। जिन लोगों का वजन नहीं बढ़ता अगर वो रोजाना कुछ दाने अंजीर के खा लें तो उनकी बॉडी सुडौल और स्ट्रांग बनेगी।
एक्सपर्ट क्या बताते हैं
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया जिन लोगों का वजन नहीं बढ़ता वो रोजाना रात में 4-5 अंजीर को दूध में भिगो दें और सुबह उठकर उसे पका लें और पहले अंजीर चबा-चबाकर खाएं और फिर उसका गुनगुना दूध पी लें। दूध में भीगा हुआ अंजीर फूल जाता है और उसे चबाना आसान होता है,उसके सारे पोषक तत्व दूध में आ जाते हैं। अंजीर एक नहीं अनेक मर्ज की दवा है। फलों और अंकुरित अनाज के साथ अंजीर खाएं तो ये आपकी सेहत के लिए वरदान साबित होती है। आइए जानते हैं कि अंजीर कैसे बुढ़ापे तक जवान रखता है और इसमें और कौन-कौन सी खूबियां मौजूद हैं।
पुरुषों के लिए
पुरुषों के लिए है वरदान
पुरुषों के लिए ये फल वरदान है। यौन दुर्बलता में इस फल के 4-5 दाने दवा का काम करते हैं। रात में दूध में 3-4 अंजीर को पका कर सोने से पहले खाएं आपकी कमजोरी दूर होगी और आपकी यौन दुर्बलता का भी इलाज होगा।
लो ब्लड प्रेसर के लिए
बीपी लो रहता है तो अंजीर का दूध पिएं
आयुर्वेद के मुताबिक जिन लोगों का बीपी लो रहता है वो रोजाना दूध में अंजीर पकाकर खाएं आपका बीपी रोज नॉर्मल रहेगा,चक्कर कमजोरी और थकान का इलाज होगा। दूध के साथ अंजीर खाने से शिथिलता और थकान दूर होती है और बॉडी हष्ट पुष्ट बनती है।
पेट के लिए
पेट का बेहतरीन इलाज है ये
यूनानी में अंजीर को गर्म माना जाता है लेकिन आयुर्वेद ने प्रयोग के आधार पर इसे ठंडा माना है। इस फल को भिगोकर इस्तेमाल करें तो ये फल कब्ज को दूर करता है और पाचन को दुरुस्त करता है।
लिवर के लिए
लिवर के लिए भी वरदान है ये
अंजीर को भिगो कर खाने से लिवर की सेहत दुरुस्त रहती है,लिवर ठीक से काम करता है और लिवर की सूजन कंट्रोल रहती है। जिन लोगों का हीमोग्लोबिन कम है उन लोगों के लिए भी ये अंजीर बेहद गुणकारी है।
बढ़ती उम्र में फायदे
बढ़ती उम्र तक रहेंगे जवान
उम्र बढ़ने पर वात दोष बढ़ता है, जिससे जोड़ दर्द, झुर्रियां और स्किन रूखी होने लगती है। अंजीर वात को शांत करता है, जिससे शरीर में लचीलापन और स्किन में नमी बनी रहती है। अगर आप रोज अंजीर को पानी या दूध में भिगोकर खाते हैं तो आप लम्बी उम्र तक जवान रहते हैं।